देश की खबरें | सीबी-सीआईडी ने श्रीलंकाई गैंगस्टर की मौत की जांच अपने हाथ में ली, सात टीमें बनायीं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, चार अगस्त तमिलनाडु क्राइम ब्रांच सीआईडी (सीबी-सीआईडी) पुलिस ने हाल में यहां एक श्रीलंकाई गैंगस्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अपने हाथों में ले ली है। साथ ही उसके ‘अवैध रूप से’ यहां ठहरने समेत विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए सात विशेष दल का गठन किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (सीबीसीआईडी) के शंकर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि श्रीलंकाई गैंगस्टर मुद्दुमागे लसंथा चंदना परेरा उर्फ अंगोडा लोक्का की मौत की जांच के अलावा ये दल उसके कथित तौर पर यहां अवैध तरीके से ठहरने और उसका आधारकार्ड बनवाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार करने की भी जांच करेंगे।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लग रहे आरोपों पर आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस मामले से मेरा कोई संबंध नहीं, छींटाकशी बंद करें .

उन्होंने बताया कि सीबी-सीआईडी गैंगस्टर का आधार कार्ड बनवाने में कथित रूप से मदद करने को लेकर गिरफ्तार की गयी एक श्रीलंकाई महिला समेत तीन लोगों को आगे की जांच के लिए हिरासत में लेने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक ओ एच राजू को जांच अधिकारी बनाया गया है ।

उन्होंने कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी का है इसलिए मर गये व्यक्ति की शिनाख्त समेत विभन्न बातों की विस्तृत जांच जरूरी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 5,063 नए मरीज पाए गए, 108 की मौत: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लोक्का को तीन जुलाई का दिल का दौरा पड़ा था और उसे एक निजी अस्पताल ने मृत घोषित किया था। आधार कार्ड पर उसका परिवर्तित नाम प्रदीप सिंह था।

सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को मदुरै लाया गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

श्रीलंका की मीडिया ने खबर दी कि लोक्का को भारत में जहर देकर मार दिया गया। उसके बाद श्रीलंका की पुलिस ने विस्तृत सूचना के लिए कोयंबटूर पुलिस से मदद मांगी। श्रीलंका में लोक्का प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्यों की हत्या समेत कई अपराधों को लेकर वांछित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)