Pilibhit News: पीलीभीत में तैनात सिपाही और उसके बड़े भाई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
पीलीभीत शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश कुमार त्यागी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है.
पीलीभीत शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश कुमार त्यागी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में मुख्य आरोपी इमरान जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी में तैनात है. यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: पुंछ जिले में लूटने के लिए बैंक के अंदर छिपा शख्स
कोतवाली पुलिस के अनुसार, सहारनपुर जिले के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र देकर दावा किया, “उसकी मुलाकात शामली के रहने वाले इमरान से हुई. इमरान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा, जिस कारण वह दो बार गर्भवती हो गई.”
पीड़िता ने आरोप लगाया कि लगभग छह महीने पूर्व उसने जिले के थाना न्यूरिया में आरोपी की शिकायत की थी, लेकिन 25 जनवरी को आरोपी उसके पास आया और बहला-फुसला कर शपथ पत्र दिलवा दिया और अपने साथ शामली में ले गया.
पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि तमंचे की नोक पर आरोपी इमरान और उसके बड़े भाई फुरकान ने उसके साथ दुष्कर्म किया. एसएचओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

