देश की खबरें | हिरासत में पिता-पुत्र की मौत का मामला : सीबीआई की जांच टीम के दो सदस्य कोरोना से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई तूतीकोरिन में तमिलनाडु पुलिस के कर्मियों द्वारा एक व्यक्ति और उसके बेटे की कथित न्यायेतर हत्या की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम के दो अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित हो गए।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक उप निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और टीम के बाकी सदस्यों की जांच करायी जाएगी।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र: एक दिन में आए COVID-19 के 9 हजार 895 नए मामले, 298 लोगों की हुई मौत.

अधिकारी ने बताया कि पुलिसिया ज्यादती के कारण आर पी जयराज और उनके बेटे जे बेनिक्स की मौत के मामले में जनता के बीच बढ़ते रोष को देखते हुए एजेंसी हरकत में आयी और उसे जांच शुरू करने के संबंध में केंद्र से सहमति मिल गयी। इसके बाद विशेष अपराध इकाई से एक टीम को वहां भेजा गया ।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम वहां पहुंच गयी थी और कुछ गवाहों और आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की ।

यह भी पढ़े | आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि टीम ने महत्वपूर्ण फॉरेंसिक सबूत जुटाए और इस दौरान कई लोगों से बातचीत की। आशंका है कि इसी बीच टीम के सदस्य संक्रमित हो गए ।

अधिकारी ने बताया कि एजेंसी जांच के लिए अतिरिक्त कर्मियों को भेजने पर विचार कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)