पुणे, 15 अगस्त यूक्रेन की गायिका उमा शांति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुणे में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान तिरंगे का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
गायिका म्यूजिकल बैंड 'शांति पीपल' की अग्रणी महिला सदस्य है, जो ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत) का मिश्रण वैदिक मंत्रों के साथ करती है।
अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) की पूर्व संध्या पर शहर के मुंडवा इलाके स्थित एक रेस्तरां-सह-बार में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान हुआ।
मुंडवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गायिका शांति, संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन करते समय तिरंगा पकड़ कर लहरा रही थीं और उन्होंने झंडा अचानक दर्शकों की ओर उछाल दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘गायिका और कार्यक्रम के आयोजक कार्तिक मोरे के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।’’
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गायिका और कार्यक्रम आयोजक को एक नोटिस जारी करके उन्हें घटना की जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY