विदेश की खबरें | भारतीय प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ नस्ली टिप्पणी को लेकर सिंगापुर के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

सिंगापुर, दो जुलाई सिंगापुर में 34 वर्षीय एक व्यक्ति पर भारत के प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ ट्वीट करके ऑनलाइन नस्ली तनाव बढ़ाने के संबंध में बृहस्पतिवार को अदालत में मामला दर्ज किया गया।

चैन्य न्यूज एशिया के मुताबिक जैनल आबिदीन शैफुर बहारी पर चार आरोप लगाए गए हैं और ये सभी धार्मिक और नस्ली आधार पर दो भिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने से जुड़े हैं।

यह भी पढ़े | भारत को आंख दिखाने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कुर्सी खतरे में, बजट सत्र भी हुआ रद्द.

पुलिस को 18 अप्रैल को जानकारी मिली थी कि एक ट्विटर उपयोगकर्ता अपने छद्म नाम से भारतीय प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर रहा है।

जैनल ने शारोनल्यू86 यूजर हैंडल से 11 अक्टूबर 2019 को ट्वीट करके कहा था कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले मलय छात्र अपने चीनी समकक्ष के बराबर स्तर पर नहीं है। इसी ट्वीट में सिंगापुर के दिवंगत संस्थापक मंत्री ली क्वान यू की किताब ‘ली क्वान यू: हार्ड ट्रूथ टू कीप सिंगापुर गोइंग’ का जिक्र भी था।

यह भी पढ़े | PUBG पर पाकिस्तान में अस्थायी रूप से लगा प्रतिबंध, गेम खेलने वालों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बताया हानिकारक.

चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक 25 मार्च को इसी यूजर हैंडल से एक और ट्वीट किया गया जिसमें भारतीय लोगों के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करके कहा गया कि एमआरटी ट्रेनों में इनसे सुरक्षित दूरी बनाए रहें।

विधि एवं गृह मामलों के मंत्री के. षणमुगन ने दो मई को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर जैनल दोषी पाया जाता है तो उसे कम से कम तीन साल तक की सजा हो सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)