अल्काराज सोमवार को पुरुष रैंकिंग में जोकोविच को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गये थे। 11 जून को फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद से जोकोविच ने कोई मुकाबला नहीं खेला है जिससे वह रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गये।
अल्काराज ने रविवार को क्वींस क्लब में ग्रासकोर्ट की तैयारी वाले टूर्नामेंट में खिताब जीता था जिससे वह शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच गये।
जोकोविच ने पिछले चार विम्बलडन खिताब (कुल सात विम्बलडन ट्राफियां) अपनी झोली में डाले हैं।
वहीं आल इंग्लैंड क्लब ने 2022 में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को यूक्रेन पर हमले के कारण टूर्नामेंट से प्रतिबंधित किया था। लेकिन इस साल ये खिलाड़ी ग्रैंडस्लैम में खेल सकते हैं। रूसी खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव तीसरे वरीय होंगे जबकि बेलारूस की आर्यना सबालेंका को महिलाओं के वर्ग में दूसरी वरीयता मिली है।
विम्बलडन सोमवार से शुरु हो रहा है और 32 पुरुष वरीय खिलाड़ियों में कैस्पर रूड चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। उनके बाद स्टेफानोस सिटसिपास, होल्गर रूने, यानिक सिनर, टेलर फ्रिट्ज और फ्रांसेस टियाफो शामिल हैं। एक साल पहले उप विजेता रहे निक किर्गियोस को 31वीं वरीयता मिली है।
दो बार के विम्बलडन चैम्पियन एंडी मरे की रैंकिंग 39 है जिससे उन्हें वरीयता नहीं मिली है।
स्वियातेक अप्रैल 2022 के बाद से शीर्ष रैंकिंग पर काबिज हैं और चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं जिसमें से हाल में उन्होंने फ्रेंच ओपन जीता था। वह हालांकि विम्बलडन में चौथे दौर से आगे नहीं पहुंच सकी हैं।
एलीना रिबाकिना तीसरी वरीय हैं जो आल इंग्लैंड क्लब में 2022 महिला चैम्पियन रही थीं। उनके बाद जेसिका पेगुला, कैरोलिन गार्सिया, ओंस जाबेयूर, कोको गॉफ, मारिया सकारी और दो बार की चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा और बारबोरा क्रेजसिकोवा शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY