देश की खबरें | हिप्र के मंडी में कार खाई में गिरी, तीन की मौत
जियो

मंडी, तीन जून हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा मंगलवार की शाम को शिमला-करसोग रोड पर करसोग के भलिनी में हुआ।

यह भी पढ़े | कृषि पर कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, बढ़ेगी किसानों की आय.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कुलदीप कुमार (29) उनकी पत्नी दीपिका (23) और चालक जगदेव (43) के तौर पर हुई है। वे सभी धरमोड इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि दंपति शिमला के कमला नेहरू अस्पताल से मंडी के करसोग लौट रहा था।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस की जांच में तेजी के लिए यूपी के 55 जिलों में लगेंगी ट्रूनॉट मशीन.

मंडी के पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद ने कहा कि इस बाबत एक मामल दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्ट मार्टम के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)