उपहार के रूप में लोगों को भोजन और नकदी बांटी जा रही थी।
पुलिस प्रवक्ता सैम विचिका ने बताया कि जरूरतमंदों को उपहार के रूप में 10 डॉलर नकद धन और दो किलोग्राम चावल बांटने के लिए जब उद्योगपति सोक कोंग के फोम पेन्ह स्थित परिसर के द्वार खोले गए तब सैकड़ों की संख्या में लोग इसे लेने के लिए उमड़ पड़े। उपहार लेने की होड़ में मची भगदड़ में कई लोग कुचले गए।
उन्होंने बताया कि कई लोग भीड़ में बेहोश होकर जमीन पर गिर गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन दो महिलाएं और दो पुरुष मारे गए।
घटना के बाद अधिकारियों ने भीड़ को हटाया और उपहार बांटने का काम रोक दिया।
सोक कोंग ने होटल, कैसीनो और तेल उद्योगों सहित कई क्षेत्रों में निवेश किया है। माना जाता है कि कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ उनके घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध हैं।
सोक कोंग और राजधानी फोम पेन्ह के अन्य अमीर लोग पारंपरिक रूप से चंद्र नववर्ष के अवसर पर हर साल गरीबों को उपहार बांटते हैं। अगले सप्ताह से चंद्र नववर्ष शुरू हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY