देश की खबरें | उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर वकील ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाने के राज्यपाल के कदम पर सवाल उठाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान उच्च न्यायालय में बुधवार को एक अधिवक्ता ने रिट याचिका दायर कर विधानसभा का सत्र नहीं बुलाने के राज्यपाल के कदम पर सवाल उठाया है।

अधिवक्ता सुनील कुमार ने जनहित याचिका में कहा है कि मंत्रिपरिषद ने राज्यपाल से विधानसभा का सत्र आहूत करने का अनुरोध किया है, लेकिन उस अनुरोध को ठुकरा दिया गया।

यह भी पढ़े | राफेल लड़ाकू विमानों की अंबाला एयरबेस में हुई लैंडिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत; देखें वीडियो.

अदालत ने अभी तक इस याचिका पर संज्ञान नहीं लिया है।

राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए तीसरी बार अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेजी।

यह भी पढ़े | राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत को झटका, राज्यपाल कलराज मिश्र ने फिर वापस भेजा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव.

हालांकि, राज्यपाल ने एक बार फिर वह फाइल सरकार को लौटा दी।

राज्यपाल द्वारा तीसरी बार फाइल लौटाए जाने से पहले ही यह याचिका दायर की जा चुकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)