देश की खबरें | पुणे में व्यवसायी ने खुदकुशी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 29 अक्टूबर पुणे के दक्कन जिमखाना क्षेत्र में आर्थिक समस्याओं से परेशान होकर 54 वर्षीय एक व्यवसायी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक फार्मास्युटिकल फर्म चलाने वाले जयंत राजपूत का शव बुधवार की शाम लॉ कॉलेज रोड स्थित उनके कार्यालय के अंदर फंदे से लटका पाया गया।

यह भी पढ़े | Eid-e-Milad un-Nabi Mubarak 2020 Greetings: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक! भेजें ये ऊर्दू Shayari, WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, Quotes, SMS और मैसेजेस.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक, वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे।

राजपूत की पत्नी शहर की कांग्रेस की नेता और पूर्व पार्षद है।

यह भी पढ़े | Aman Baisla Suicide Case: कारोबारी अमन बैंसला को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए दिल्ली-नोएडा पर जमा हुए लोग, मां ने कहा-मेरे बेटे को तीन लोगों ने ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया.

दक्कन जिमखाना पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राम राजमणि ने कहा, ‘‘वह आमतौर पर शाम छह बजे तक घर लौट आते थे। कल सुबह जब वह रात नौ बजे तक नहीं लौटे तब उनके बेटे ने उन्हें फोन किया । कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसके बाद वह अपने पिता के कार्यालय गया।’’

कार्यालय का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था।

निरीक्षक ने कहा कि राजपूत के बेटे ने जब धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अपने पिता को पंखे से लटका पाया।

सुसाइड नोट से यह पता चला है कि राजपूत ने आर्थिक तंगी के कारण अपनी जान दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने नोट में कुछ लोगों का नाम भी लिखा है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)