जरुरी जानकारी | बीएसई ने जिंस डेरिवेटिव्स बाजार के विस्तार के लिये सर्राफा संगठनों के साथ हाथ मिलाया

नयी दिल्ली, 11 अगस्त प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने मंगलवार को कहा कि उसने देश में जिंस डेरिवेटिव बाजार के विस्तार के लिये सर्राफा कारोबार संगठनों के साथ हाथ मिलाया है।

बीएसई ने अकोला सर्राफा एसोसिएशन और अकोला सर्राफा वीए सुवर्णकर युवा संघ के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किये हैं।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

ये संघ सर्राफा की खुदरा बिक्री और कारोबार से जुड़े हैं।

समझौते का मकसद बीएसई और खुदरा बाजार का प्रतिनिधित्व करने वाले दो व्यापार संगठनों के बीच शिक्षा, प्रशिक्षण, ज्ञान साझा करने के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। साथ ही द्विपक्षीय हितों के क्षेत्रों की पहचान करना है जो आभूषण उद्योग के लाभ में हो।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

बीएसई ने कहा कि उसका मकसद सर्राफा कारोबारियों और जौहरियों के लिये कीमत जोखिम प्रबंधन पर सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है तथा उन्हें कारोबार के और संगठित रूप अपनाने में मदद करना है।

उसने कहा कि इसके तहत डेरिवेटिव्स अनुबंध खासकर वस्तुओं में वायदा एवं विकल्प जैसे प्रभावी जोखिम प्रबंधन के उपाय के बारे में सर्राफा कारोबारियों को जागरूक किया जाएगा ताकि वे बाजार में उतार-चढ़ाव का आसानी से सामना कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)