विदेश की खबरें | ब्रिटिश महोत्सव क्यूरेटर ने यूएई के मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

संडे टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक कैटलीन मैक्नमारा ने आरोप लगाया है कि इस साल फरवरी में अबू धाबी के शासक परिवार के सदस्य शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने उन पर हमला किया था।

द टाइम्स ने कहा कि मैक्नमारा, जो यूएई की यात्रा वहां साहित्य महोत्सव आयोजित करने के सिलसिले में कर रही थी ने दावा किया है कि उन पर शेख ने तब हमला किया जब वह दूररदराज के द्वीप पर बने विला में उनसे मिलने गई थीं।

यह भी पढ़े | Muhammad Safdar Arrested: मरियम नवाज के पति कराची में गिरफ्तार.

शेख नहयान के ब्रिटिश वकील ने मैक्नमारा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह ‘इन आरोपों से स्तब्ध और दुखी हैं।

सात अमीरात के संघ यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं करेगा।

यह भी पढ़े | अमेरिकी गवर्नरों ने COVID19 वैक्सीनेशन की योजना पर संघीय सरकार से पूछे सवाल, ट्रम्प प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण.

ब्रिटेन की महानगर पुलिस से संपर्क करने पर पुलिस ने पुष्टि की कि तीन जुलाई को महिला ने दुष्कर्म का आरोप दर्ज कराने के लिए उनसे संपर्क किया था और शुरुआती बयान दर्ज किया गया है।

एसोसिएट प्रेस ने बताया कि वह यौन उत्पीड़न की पीड़िता की पहचान जाहिर नहीं करता लेकिन मैक्नमारा ने स्वयं द संडे टाइम्स को पहचान जाहिर करने पर सहमति दी है जिसके बाद अखबार ने उनकी तस्वीर प्रकाशित की है। हे महोत्सव की अध्यक्ष कॉर्लिन माइकल ने कहा कि वह अपनी सहकर्मी का समर्थन करने को प्रतिबद्ध है जो मामले में कानूनी कार्रवाई चाहती हैं।

माइकल ने कहा कि जब तक शेख अपने पद पर बने रहेंगे तब तक अबू धाबी में यह महोत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)