नयी दिल्ली, 26 अप्रैल ब्रिटिश काउंसिल और महाराष्ट्र सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसका मकसद शैक्षणिक और सांस्कृतिक अदान प्रदान को मजबूत बनाना है।
समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विकास चंद्र रस्तोगी और ब्रिटिश काउंसिल के पश्चिम भारत की निदेशक राशि जैन ने हस्ताक्षर किए।
बयान के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन के तहत महाराष्ट्र सरकार और ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिनिधि एक कामकाजी समूह बनाएंगे जो इस साझेदारी के कार्यान्वयन पर काम करेगा।
इस अवसर पर ब्रिटिश काउंसिल के भारत निदेशक एलिसन बैरेट ने कहा, "ब्रिटिश काउंसिल दोनों देशों की संस्थाओं के बीच संबंध एवं सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास करते हैं, जो साझा दृष्टिकोण और अध्ययन के क्षेत्रों पर सहयोग को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।’’
उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर महाराष्ट्र के लिए एक बेहतर सामाजिक-आर्थिक भविष्य बनाने के लिए निरंतर काम करेंगे।
वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील ने कहा कि " हम महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना चाहते हैं और भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग को बढ़ाने के अवसर पैदा करने के आकांक्षी हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY