विदेश की खबरें | ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय ने अपना 75वां जन्मदिन भारतीय नर्स के साथ मनाया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 नवंबर ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय ने अपना 75वां जन्मदिन लंदन के अपने शाही महल बकिंघम पैलेस में विभिन्न भारतीय नर्स और दाई के लिए विशेष अभिनंदन समारोह की मेजबानी कर मनाया।

इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा वित्तपोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में योगदान करने वाले अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा पेशवरों को भी आमंत्रित किया था।

एनएचएस में करीब 1,50,000 अंतरराष्ट्रीय नर्स और दाई काम कर रही हैं जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की है। एनएचएस भी अपनी स्थापना की 75वीं सालगिरह मना रहा है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल क्षेत्र में योगदान का जश्न मनाने के लिए मंगलवार शाम को आयोजित समारोह में भारत, फिलीपीन, श्रीलंका, नेपाल और केन्या जैसे देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली लगभग 400 नर्स और दाई शामिल हुईं।

स्कॉटलैंड में काम कर रही भारतीय नर्स श्रीजीत मुलालीधरण ने कहा, ‘‘यह बहुत ही शानदार रहा, जीवन में एक बार महामहिम राजा से मुलाकात करने का अनुभव प्राप्त होता है। वह शानदार और गर्मजोशी से मिलने वाले व्यक्ति हैं।’’

ब्रिटिश सिख नर्सेज के संस्थापक और निदेशक रोहित सागू ने कहा, ‘‘महाराज चार्ल्स से मिलना, उन्हें इस देश में सिख नर्स द्वारा किए गए योगदान के बारे में बताना और निश्चित रूप से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना सौभाग्य की बात थी। एनएचएस में बड़ी संख्या में सिख नर्स काम कर रही हैं जो समुदाय के भीतर भी कई परोपकारी कार्य करती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)