विदेश की खबरें | ब्रिटेन की सरकार ने क्रिसमस से पहले नयी पाबंदियां लगाने से किया इनकार

स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप की तुलना में ओमीक्रोन से संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती होने की कम संभावना है जो कि एक उत्साजनक खबर है। लेकिन उन्होंने कहा कि अब तक यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि यह खतरा कितना घटा है।

ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी बृहस्पतिवार देर शाम ओमीक्रोन पर नये आंकड़े प्रकाशित करने वाली है।

यह इंपीरियल कॉलेज लंदन और स्कॉटिश अनुसंधानकर्ताओं के अध्ययन पर आधारित है। इन दो अध्ययनों में यह पाया गया था कि ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत डेल्टा स्वरूप के मरीजों की तुलना में 20 से 68 प्रतिशत के बीच है।

दक्षिण अफ्रीका के आंकड़ों में भी यह पाया गया है कि ओमीक्रोन वहां काफी हल्की बीमारी वाला हो सकता है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने में अब ओमीक्रोन प्रबल है। देश में कोविड-19 के मामले एक हफ्ते में करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ गये।

जाविद ने कहा, ‘‘सावधान रहने के बावजूद, जैसा कि हम सभी हैं, लोगों को अपने परिवार और मित्रों के साथ क्रिसमस का आनंद लेना चाहिए-बेशक सावधान रहें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)