विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में अगले सप्ताह ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन होगा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(फकीर हसन)

जोहानिसबर्ग, 22 जुलाई नयी दिल्ली में फरवरी 2013 में गठन के बाद प्रतिनिधियों की प्रत्यक्ष भागीदारी के लिहाज से ‘ब्रिक्स शहरीकरण मंच’ का पहला आयोजन दक्षिण अफ्रीकी शहर डरबन में अगले सप्ताह होगा। ब्रिक्स पांच देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) का संगठन है।

इस दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत 26 जुलाई से होगी जिसमें सदस्य देशों के प्रतिनिधि शहरी विकास के कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे ताकि यह समझा जा सके कि वैश्विक शहर इन चुनौतियों के प्रति अत्यधिक लोचदार किस तरह होते जा रहे हैं।

वर्ष 2022 में मंच का आयोजन चीन की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। इस दौरान मंच ने शहरीकरण के प्रमुख मुद्दों को कार्रवाई के लिए अपने एजेंडे में शामिल करने के लिए मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों, स्थानीय सरकारों के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारकों को एक साथ लाया।

ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में दक्षिण अफ्रीका के सहकारी शासन और पारंपरिक मामलों के मंत्री थेम्बी नकादिमेंग मंच की मेजबानी करेंगे जिसका विषय है- ‘‘भविष्य की पीढ़ियों के लिए टिकाऊ शहरों और कस्बों के लिए शहरी लचीलेपन को आगे बढ़ाना।’’

इस मंच का आयोजन 22 अगस्त को जोहानिबर्ग में होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हो रहा है जिसमें ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे। इस शिखर सम्मेलन से पहले कई अन्य उच्च स्तरीय बैठकें भी हो रही हैं।

हालांकि, कथित युद्ध अपराध के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की ओर से अपने खिलाफ जारी वारंट के मद्देनजर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बार सम्मेलन में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा ना लेकर वर्चुअल माध्यम से इसमें शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)