मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर की दीवार तोड़ने का आदेश गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था ।
योगी के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग :पीडब्ल्यूडी: ने मंदिर की दीवार तथा परिसर में मंदिर के मुख्य द्वार से दूसरे द्वार तक बनी करीब पचास दुकानों को भी तोड़ दिया ।
पीडब्ल्यूडी के परियोजना प्रबंधक एम के अग्रवाल ने बताया कि चार लेन की सड़क का निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा हो जायेगा ।
उन्होने बताया कि कोड़िया से मोहद्दीपुर तक बनने वाली 17 किलोमीटर की चार लेन की सड़क निर्माण में मंदिर की दीवार बड़ी बाधा थी और पिछले तीन दिन से इस सड़क के निर्माण के रास्ते में पड़ने वाली करीब तीन दर्जन दुकानों को तोड़ा जा चुका है ।
ज्वाइंट मंजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोहगरवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की सहमति के बाद ही मंदिर की दीवार को तोड़ा गया है । दीवार से लगी 50 दुकानो को भी तोड़ा गया है । इसके अलावा 150 अन्य दुकानो को भी तोड़ा गया है ।
उन्होंने बताया कि कई इलाकों में तोड़ी गयी निजी दुकानों के लिये मुआवजा भी दिया गया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY