जांजगीर/बिलासपुर, 27 जुलाई छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा रेलवे स्टेशन के करीब बृहस्पतिवार को एक मालगाड़ी का ब्रेक-वैन और आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन की आवाजाही बाधित हुई है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर जब खाली मालगाड़ी बिलासपुर से कोरबा जा रही थी तब अकलतरा रेलवे स्टेशन के करीब उसके आठ डिब्बे और ब्रेक-वैन पटरी से उतर गए।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में पटरी और ओएचई लाइन के खंभों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर और कोरबा से रेलवे अधिकारियों के एक दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।
रेल लाइन पर ट्रेन की आवाजाही बहाल करने का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY