जरुरी जानकारी | लक्ष्मी विलास बैंक, डीबीएस के विलय पर रोक लगाने से बंबई उच्च न्यायालय का इंकार

मुंबई, 26 नवंबर बंबई उच्च न्यायालय ने लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के डीबीएस बैंक इंडिया में विलय पर रोक लगाने से बृहस्पतिवार को इंकार कर दिया।

विलय 27 नवंबर से प्रभावी हो जाएगा।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती को लगा बड़ा झटका, PDP के तीन नेताओं ने दिया पार्टी इस्तीफा, बताई ये वजह.

न्यायमूर्ति नितिन जामदार और मिलिंद जाधव की खंड पीठ लक्ष्मी विलास बैंक और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रवर्तकों के एक समूह की ओर से दायर इस याचिका की सुनवाई कर रही है। इस याचिका में विलय को चुनौती दी गयी है।

अदालत ने याचिकाकर्ताओं को विलय पर अंतरिम रोक लगाने से मना कर दिया।

यह भी पढ़े | Delhi Chalo March: दिल्ली आ रहे किसानों का हल्ला बोल जारी, शंभु बॉर्डर के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को खेतों में फेका; देखें वीडियो.

मामले पर अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होनी है। तब तक भारतीय रिजर्व बैंक, एलवीबी और डीबीएस बैंक इंडिया अदालत को अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एलवीबी के जमाकर्ताओं के हित को देखते हुए उसका डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड में विलय करने को मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)