एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में बाली के पास नौका डूबी; चार लोगों की मौत, 30 अन्य लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने एक बयान में बताया कि बचावकर्मियों ने नौका में सवार 31 अन्य लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर तक बचा लिया।

विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में बाली के पास नौका डूबी; चार लोगों की मौत, 30 अन्य लापता
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने एक बयान में बताया कि बचावकर्मियों ने नौका में सवार 31 अन्य लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर तक बचा लिया।

उसने बताया कि नौका में 53 यात्री, चालक दल के 12 सदस्य और 14 ट्रक सहित 22 वाहन थे।

प्राधिकारियों ने बताया कि ‘केएमपी टुनु प्रतामा जया’ नौका बुधवार देर रात पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से रवाना होने के लगभग आधे घंटे बाद डूब गई। यह नौका 50 किलोमीटर की यात्रा करके बाली के गिलिमनुक बंदरगाह जा रही थी।

बचावकर्मी एक हेलीकॉप्टर और नौ नौकाओं के अलावा मछुआरों और अन्य लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि रात भर दो मीटर ऊंची लहरें उठने और अंधेरे के कारण आपातकालीन कर्मियों को बचाव अभियान में परेशानी हुई लेकिन बृहस्पतिवार सुबह मौसम और समुद्र संबंधी परिस्थितियों में सुधार हुआ।

बन्यूवांगी के पुलिस प्रमुख रामा समतामा पुत्रा ने बताया कि बचाए गए लोगों में से कई लोग पानी में घंटों तक बहते रहने के कारण बेहोश हो गए।

इंडोनेशियाई अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। जीवित बचे लोगों ने बचावकर्मियों को बताया कि नौका के इंजन कक्ष में संभवत: रिसाव था। इसी कक्ष में 22 वाहन थे।

बचे हुए लोगों को बाली के जेम्ब्राना क्षेत्रीय अस्पताल सहित आस-पास की चिकित्सा सुविधाओं में भर्ती कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).