Durga Puja 2020: BMC ने नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर दिशा-निर्देश किए जारी, कहा- मंडलों को मूर्तियों के ऑनलाइन दर्शन करने का करें प्रबंध

बीएमसी ने आने वाले नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें कोरोना वायरस महामारी के चलते शहर के सार्वजनिक मंडलों को देवियों की मूर्ति के ऑनलाइन दर्शन का प्रबंध करने का सुझाव दिया गया. महाराष्ट्र सरकार पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है, जिसमें मंडलों के लिए देवी दुर्गा की आठ फुट की मूर्ति, जबकि घरों के लिए दो फुट की ऊंचाई सीमा तय की गई है.

दुर्गा पूजा (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 10 अक्टूबर: बृह्नमुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) ने शुक्रवार को आने वाले नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते शहर के सार्वजनिक मंडलों को देवियों की मूर्ति के ऑनलाइन दर्शन का प्रबंध करने का सुझाव दिया गया. महाराष्ट्र सरकार पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है, जिसमें मंडलों के लिए देवी दुर्गा की आठ फुट की मूर्ति, जबकि घरों के लिए दो फुट की ऊंचाई सीमा तय की गई है.

बीएमसी ने भी अपने दिशा-निर्देशों में मूर्तियों के लिए यही ऊंचाई सीमा तय की है. साथ ही आम लोगों से नवरात्रि त्योहार के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है जो 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Durga Puja 2020 Virtual Celebration Ideas: ऑनलाइन मुख दर्शन से लेकर पूजा भोग का आनंद लेने तक, जानें घर पर शारदीय नवरात्रि मनाने के 5 खास तरीके

बीएमसी ने एक बयान में कहा कि उसने सभी मंडलों को पंडालों को उचित तरीके से सैनेटाइज करने को भी कहा है. साथ ही, बीएमसी ने आम जनता से मास्क पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट