देश की खबरें | भाजपा की महिला नेता पर हमला, गंभीर रूप से घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल), सात सितंबर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा महिला इकाई की एक नेता पर सोमवार को गोलियां चलायी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rjput Case: सुशांत की बहन श्वेता ने किया न्याय दिलाने का वादा.

पुलिस ने बताया कि जिले के बिष्णुपुर इलाके में भारतीय जनता महिला मोर्चा की एक इकाई की उपाध्यक्ष राधारानी नस्कर पर रघुदेबपुर गांव में उनके घर के पास गोलियां चलायी गयीं।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि एक स्थानीय अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया और बाद में भाजपा नेता को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मोदी सरकार पर तंज, कहा- भारत आज दुनिया की ‘कोरोना कैपिटल’ बन गया है: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी महिला मोर्चा की आवाज को चुप कराना चाहती है।

तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया और दावा किया कि यह भाजपा के अंदर गुटबाजी का नतीजा है।

पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)