नोएडा (उप्र), 10 मार्च भारतीय जनता पार्टी के पंकज सिंह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा विधानसभा सीट पर 1.70 लाख मतों से आगे चल रहे हैं।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे सिंह समाजवादी पार्टी के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सुनील चौधरी से दोपहर साढ़े तीन बजे तक 1.30 लाख मतों के अंतर से आगे हैं।
इस सीट पर अभी तक 2.34 लाख से अधिक मतों की गिनती हुई है जिसमें सिंह को 70.83 प्रतिशत मत मिले जबकि चौधरी को 16.84 प्रतिशत मत मिले हैं।
बहुजन समाज पार्टी के कृपा राम शर्मा 12,419 मतों के साथ तीसरे नंबर और कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक करीब 10,000 मतों के साथ चौथे स्थान पर है। आम आदमी पार्टी के पंकज अवाना को 4,567 मत मिले हैं।
भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के उपाध्यक्ष पंकज सिंह को 2017 में नोएडा सीट पर 64 प्रतिशत से अधिक मत मिले थे। उस समय वह 1.04 लाख मतों के अंतर से जीते थे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा अभी नहीं की गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY