एजेंसी न्यूज

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- BJP मुस्लिम मतदाताओं के वोट विभाजन के लिए AIMIM को पश्चिम बंगाल में लाना चाहती है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बंगाल में लाने का प्रयास कर रही है ताकि सांप्रदायिक धुव्रीकरण बढ़ाया जा सके और हिंदू-मुस्लिम वोट उनके बीच बंट जाएं।

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- BJP मुस्लिम मतदाताओं के वोट विभाजन के लिए  AIMIM को पश्चिम बंगाल में लाना चाहती है
सीएम ममता बनर्जी ( फोटो क्रेडिट- ANI )

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा (BJP)  पर आरोप लगाया कि वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बंगाल में लाने का प्रयास कर रही है ताकि सांप्रदायिक धुव्रीकरण बढ़ाया जा सके और हिंदू-मुस्लिम वोट उनके बीच बंट जाएं. ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मस्लिमीन (AIMIM) ने बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद घोषणा कि थी की वह अगले साल होने वाले बंगाल चुनाव में भी उतरेगी.

बिहार चुनाव में एआईएमआईएम ने पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में पांच सीटें जीती थीं. बनर्जी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुस्लिम मतों को विभाजित करने के उद्देश्य से हैदराबाद की एक पार्टी को यहां लाने की खातिर भाजपा करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। योजना है कि हिंदू मत भाजपा के पाले में चले जाएंगे और मुस्लिम मत हैदराबाद की इस पार्टी को मिल जाएंगे. यह भी पढ़े | भारत सरकार सुभाष चंद्र बोस की लिखी किताबों के पुनर्प्रकाशन पर कर रही विचार, फेलोशिप भी होगा शुरू: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘हाल में हुए बिहार चुनाव में भी उन्होंने यही किया था.  यह पार्टी भाजपा की बी-टीम है.पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले वर्ष अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).