देश की खबरें | बिहार चुनाव में हार तय देखकर भाजपा को याद आया पाकिस्तान: कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सांसद के बयान को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद बृहस्पतिवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव में हर तय देखकर भाजपा को फिर से पाकिस्तान की याद आने लगी है।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि नड्डा को पाकिस्तान के बजाय भारत के टेलीविजन चैनल देखने चाहिए।

यह भी पढ़े | Maharashtra Extends Lockdown till Nov 30: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मिशन ‘स्टार्ट अगेन’ के साथ 30 नवंबर तक बढाया लॉकडाउन.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्या भारतीय चैनल इतने खराब है कि भाजपा अध्यक्ष को पाकिस्तानी चैनल देखने पड़ते हैं। उन्हें भारत के चैनल देखने चाहिए। मैं उन्हें बार बार सलाह देना चाहता हूं कि वह पाकिस्तान की संसद के बजाय भारत की संसद पर ध्यान केंद्रित करें। क्या उन्हें पाकिस्तान में चुनाव लड़ना है?’’

वल्लभ ने दावा किया, ‘‘ चुनाव के समय भाजपा को पाकिस्तान को याद आता है। इस बार फिर से पाकिस्तान याद आया क्योंकि बिहार के पहले चरण में महागठबंधन को 71 में से 55 से अधिक सीटें मिल रही हैं। भाजपा को पता है कि वे हार रही है।’’

यह भी पढ़े | भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मेरे उपर लगाए रिश्वत के आरोप के संबंध में कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है और माना कि उनका आरोप राजनीति से प्रेरित था-सतेंद्र जैन.

कांग्रेस नेता तंज कसते हुए कहा, ‘‘ जब देश के लोग रोजगार, कोरोना, बाढ़ और अर्थव्यवस्था की बात करते हैं तो भाजपा के नेता पाकिस्तान के चैनल देखने लगते हैं। बिहार में ‘केपीके’ (कश्मीर, पाकिस्तान और कब्रिस्तान) का मॉडल नहीं चलेगा। बिहार में सुशासन का माडल चलेगा।’’

उल्लेखनीय है कि नड्डा ने एक कथित वीडियो का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा जिसमें एक पाकिस्तानी सांसद कह रहे हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को इस्लामाबाद ने इसलिए रिहा किया क्योंकि उसे भारत के हमले का डर सता रहा था।

नड्डा द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में पाकिस्तान के एक सांसद यह कहते सुने जा रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की उपस्थिति में हुई एक बैठक में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि अभिनंदन को रिहा नहीं किया गया तो ‘‘हिन्दुस्तान नौ बजे रात को पाकिस्तान पर हमला कर रहा है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने इस वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया किया, ‘‘कांग्रेस के युवराज ना तो हमारी सेना, ना हमारी सरकार और ना ही हमारे नागरिकों पर विश्वास करते हैं। उनके लिए उनके ‘सबसे विश्वसनीय देश’ पाकिस्तान की तरफ से पेश है। उम्मीद है कि अब उन्हें समझ आएगा।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)