नयी दिल्ली, नौ नवंबर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दावा किया कि तीनों नगर निगमों के 1.25 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं जबकि भाजपा ने इसे ‘गढ़ी हुई कहानी’ बताते हुए कहा कि नगर निगमों के कर्मचारी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) का नेतृत्व भाजपा के मेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़े | Jharkhand: जमशेदपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया.
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली सरकार को बदनाम कर नगर निगमों के कर्मचारियों को वेतन देने के नाम पर राजनीति कर रही है ।
एनडीएमसी के कर्मचारियों का एक धड़ा वेतन भुगतान नहीं रोकने के कारण हड़ताल पर है।
आप के नेता दुर्गेश पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज तीनों नगर निगमों के 1.25 लाख कर्मचारी बकाया वेतन की मांग पर हड़ताल पर हैं, सारे कार्यालय बंद हैं और समस्त कार्य ठप हो गया है।’’
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा , ‘‘हम आश्चर्यचकित हैं और यह देखकर क्षुब्ध हैं कि आप के नेता दुर्गेश पाठक ने एमसीडी के बारे में मिथ्या बातें कही। तीनों एमसीडी के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने का पाठक का दावा झूठा है क्योंकि दिल्ली में निगम के कर्मचारियों ने रोजाना की तरह कामकाज किया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY