देश की खबरें | भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दिया

जयपुर, 22 जून राजस्थान भाजपा के कुछ विधायकों ने राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद- फरोख्त संबंधी बयान को लेकर शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

भाजपा विधायक रामलाल शर्मा, अशोक लाहोटी व मदन दिलावर ने यह नोटिस विधानसभा सचिव प्रमिल माथुर को सौंपा।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे सभी धार्मिक स्थल: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शर्मा ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘'हमने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से हमारी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का प्रयास किया है, उसके खिलाफ हमने नोटिस दिया है।'’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब फैसला विधानसभा सचिवालय को करना है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे जादा 7862 मरीज, 226 संक्रमितों ने तोड़ा दम.

उल्लेखनीय है कि 22 जून को निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक सतीश पूनियां पर 23 विधायकों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार के हनन का नोटिस दिया था। बाद में पूनियां ने इसे राजनीतिक दुष्प्रचार बताया था।

पूनियां ने कहा, '‘लोढ़ा कांग्रेस के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्यसभा चुनाव के लिये विधायकों को 35 करोड़ रूपये की पेशकश की गयी। मैंने जो भी कहा है, उसका आधार है। हम इस प्रस्ताव का मुकाबला करेंगे।'’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)