Uttar Pradesh: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, अमापुर सीट से BJP विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का निधन
विधायक के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय बीजेपी विधायक विपिन वर्मा डेविड और मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी अस्पताल पहुंच गये. बीजेपी नेताओं और विधायकों में सिंह का शव ले जाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस न आने को लेकर नाराजगी देखी गयी. शव को उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये अपने गांव एक निजी एम्बुलेंस से ले गये.
एटा: कासगंज जिले की अमापुर सीट से बीजेपी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 56 वर्ष के थे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda ने कहा- COVID-19 के बीच BJP राहत कार्य कर रही, विपक्ष पृथक-वास में है
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बीजेपी विधायक को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एटा जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने बताया कि सिंह को सुबह करीब सात बजे अस्पताल लाया गया था उन्होंने तथा अन्य चिकित्सकों ने जब उन्हें देखा, तब तक उनका निधन हो चुका था.
कुल तीन बार विधायक रह चुके देवेंद्र प्रताप सिंह दो बार सोरों विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. बाद में इसी सीट का नाम बदलकर अमापुर कर दिया गया जिससे वह मौजूदा विधायक थे. उनके परिवार में एक बेटा और बेटी है. उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है.
विधायक के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय बीजेपी विधायक विपिन वर्मा डेविड और मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी अस्पताल पहुंच गये. बीजेपी नेताओं और विधायकों में सिंह का शव ले जाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस न आने को लेकर नाराजगी देखी गयी. शव को उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये अपने गांव एक निजी एम्बुलेंस से ले गये.
विधायक की मौत की खबर मिलने एवं उनके परिजनों द्वारा शव ले जाने के बाद एटा की जिलाधिकारी विभा चहल जिला चिकित्सालय पहुंचीं तो नेताओं में आक्रोश व्यक्त किया और शव वाहन उपलब्ध न कराये जाने की शिकायत की.
जिलाधिकारी ने मामले की तफ्तीश कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

