देश की खबरें | ओडिशा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर हमला करने के मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के एक अधिकारी पर कथित हमले के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगन्नाथ प्रधान को बृहस्पतिवार शाम भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया।
भुवनेश्वर, तीन जुलाई पुलिस ने ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के एक अधिकारी पर कथित हमले के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगन्नाथ प्रधान को बृहस्पतिवार शाम भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधान ने यहां पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद मेडिकल जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को बदमाशों के एक समूह ने पिछले सप्ताह कथित तौर पर उनके कार्यालय से बाहर खींचा और उन पर हमला किया था।
अधिकारी ने बताया कि प्रधान सहित अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस बीच, ‘ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन’ की अध्यक्ष ज्योति मिश्रा ने बताया कि प्रधान की गिरफ्तारी के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के आंदोलनकारी अधिकारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है।
साहू पर “हमले” के बाद राज्य भर के ओएएस अधिकारी ‘सामूहिक अवकाश’ पर थे।
भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा कि प्रधान को प्राथमिकी तथा साहू एवं आरोपियों के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
प्रधान ने कहा, ‘‘मैं यहां जांच में सहयोग करने आया हूं। अगर मेरी गिरफ्तारी से मामला सुलझ सकता है तो मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

