देश की खबरें | कर्नाटक के भाजपा नेता बासनगौड़ा तुरविहाल कांग्रेस में शामिल होंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, आठ नवंबर कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के प्रमुख सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि भाजपा नेता बासनगौड़ा तुरविहाल कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

तुरविहाल रायचूर जिले के मास्की निर्वाचन क्षेत्र से 2018 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: नतीजों से पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले- बिहार की जनता ने बदलाव के लिए किया वोट.

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, "कल वह (तुरविहाल) मेरे आवास पर आए थे और कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। मैंने अपनी सहमति दे दी है।"

तुरविहाल कांग्रेस के प्रतापगौड़ा पाटिल के खिलाफ 213 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे, जो अब भाजपा के साथ हैं।

यह भी पढ़े | Big Basket के डेटा में लगी सेंध, 2 करोड़ यूजर्स का ब्योरा डार्क वेब पर हो रहा सेल.

सूत्रों के अनुसार, तुरविहाल ने कांग्रेस में जाने का फैसला इसलिए किया है, क्योंकि भाजपा की ओर से पाटिल को मास्की उपचुनाव का टिकट मिलने की संभावना है। पाटिल अन्य विधायकों के साथ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के खिलाफ विद्रोह के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद भाजपा में शामिल हुए, जो अंततः कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के पतन का कारण बना था।

तुरविहाल और रायचूर जिले के कांग्रेस नेताओं ने कल शाम पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार और सिद्धरमैया के साथ चर्चा की।

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस तुरविहाल को मास्की विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में उतारने पर विचार कर रही है, जिसकी घोषणा की जानी अभी बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)