देश की खबरें | भाजपा ने राज्यसभा चुनावों में कडाडी, गस्ती को उम्मीदवार के तौर पर उतारा
जियो

बेंगलुरु, आठ जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 19 जून के राज्यसभा चुनावों के लिए कर्नाटक से अपने उम्मीदवारों के तौर पर एरन्ना कड़ाडी और अशोक गस्ती को मैदान में उतारा है। पार्टी ने प्रदेश भाजपा की अनुशंसाओं को नजरअंदाज करते हुए ये नाम तय किए हैं।

प्रदेश इकाई ने प्रभाकर कोरे, रमेश कत्ती और प्रकाश शेट्टी के नामों की सिफारिश की थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 लॉकडाउन: 80 दिनों बाद फिर से खुले तिरुपति बालाजी मंदिर के कपाट, आम लोगों का प्रवेश दो दिनों तक प्रतिबंधित.

दिल्ली में पार्टी की ओर से जारी बयान में इन दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों को भरने के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं। इन सीटों का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के राजीव गौड़ा और बी के हरिप्रसाद, भाजपा के प्रभाकर कोरे और जद(एस) के डी कुपेंद्र रेड्डी करते हैं जो 25 जून को उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद रिक्त हो रही हैं।

यह भी पढ़े | Monsoon Tracker in India: दक्षिण पश्चिम मानसून के 10 से 15 जून के बीच मुंबई पहुंचने की संभावना, जानें देश के अन्य हिस्सों में कब होगी बारिश? चेक करें डेट्स.

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ जून है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कडाडी और गस्ती दोनों आरएसएस पृष्ठभूमि से आते हैं।

कडाडी बेलागावी से हैं जबकि गस्ती रायचूर के निवासी हैं।

एरन्ना कडाडी ने राजनीति में सक्रिय करियर 1989 में शुरू किया था और 1994 में भाजपा की टिकट पर आरंभवी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में असफल रहे थे।

वह 2010 में बेलागावी जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे हैं।

अशोक गस्ती पेशे से वकील हैं और भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)