अहमदाबाद, 11 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद प्रतिभा जैन सोमवार को अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की महापौर चुनी गईं, जबकि जतिन पटेल को उप महापौर बनाया गया।
अहमदाबाद के शाहीबाग वार्ड से पार्षद जैन को यहां एएमसी की आमसभा की बैठक में ध्वनि मत से महापौर चुना गया। जैन ने किरीट परमार का स्थान लिया।
किरीट परमार का ढाई वर्ष का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है। नियमानुसार, शेष ढाई वर्ष के लिये यह पद महिला पार्षद के लिये आरक्षित होता है।
बैठक में जतिन पटेल को उप महापौर चुना गया, जबकि देवांग दानी को ढाई साल के कार्यकाल के लिए एएमसी की स्थायी समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया।
इसी तरह, सोमवार को पिंकी सोनी को भाजपा शासित वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) का नया महापौर चुना गया। वह ढाई साल के लिए पद संभालेंगी।
चिराग बारोट को वीएमसी का उप महापौर बनाया गया है, जबकि डॉ शीतल मिस्त्री को वीएमसी की स्थायी समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY