ताजा खबरें | लोकसभा मे निर्मला सीतारमण पर निजी टिप्पणी के लिए भाजपा ने सौगत राय से माफी मांगने को कहा

नयी दिल्ली, 14 सितंबर तृणमूल कांग्रेस सदस्य सौगत रॉय की सोमवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर की गयी निजी टिप्पणी पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने नाराजगी जताई और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उनसे बिना शर्त माफी मांगने को कहा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रॉय की टिप्पणी को कार्यवाही से निकाल दिया।

यह भी पढ़े | ताजा खबरें | राज्यसभा में प्रश्नकाल खत्म करने का कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस ने किया विरोध.

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक पर विरोध दर्ज कराते हुए देश में अर्थव्यवस्था की बुरी स्थिति का जिक्र किया तो सीतारमण पर निशाना साधते हुए एक टिप्पणी की।

रॉय से नाराजगी जताते हुए जोशी ने कहा, ‘‘हम भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन यह हमारी संस्कृति नहीं है। वह एक वरिष्ठ सदस्य हैं। वह क्या बात कर रहे हैं? उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। यह नारी जाति का अपमान है।’’

यह भी पढ़े | खेल की खबरें | हर्षल पटेल ने कहा, तटस्थ स्थलों पर खेलना टीमों के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण होगा.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य भाजपा सदस्यों को भी तृणमूल कांग्रेस सदस्य की टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देखा गया।

सीतारमण ने विधेयक पर अपने बयान में इसका कड़ा विरोध किया और रॉय की निजी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘क्या प्रोफेसर सौगत रॉय अन्य चीजों से विचलित हुए बिना केवल सुन सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)