ईटानगर, नौ जून अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मेन ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जनजातीय एकीकरण के प्रतीक थे और उन्होंने लाखों भारतीयों को प्रेरणा दी।
नामसाई जिले में लेकांग सर्किल के कुमारी गांव में मुंडा के 123 वें पुण्यतिथि समारोह ‘शहीद दिवस’ में हिस्सा लेते हुए मेन ने कहा कि आदिवासी लोगों के अधिकारों के लिए मुंडा के संघर्ष ने स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘इन साहसी स्वतंत्रता सेनानी के इतने बड़े योगदान को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जयंती के दिन 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित कर दिया।’’
मेन ने इस कार्यक्रम में मुंडा को श्रद्धांजलि दी। ऑल आदिवासी कम्युनिटी ऑफ अरुणाचल प्रदेश की नामसाई जिला समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शोधार्थियों ने अबतक राज्य से स्वतंत्रता संग्राम के 220 गुमनाम नायकों की पहचान की है।
आज के कार्यक्रम में अरुणाचल ईस्ट सीट से लोकसभा सदस्य तापिर गाओ और जिले के विधायकों एवं नेताओं ने हिस्सा लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY