मुंबई, 30 जुलाई महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित खुदकुशी मामले में जांच के लिए मुंबई में मौजूद बिहार पुलिस के दल ने तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।
गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि बिहार पुलिस जो कर रही है वह गलत है।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 अगस्त तक रहेंगे बंद, नाम काटने पर होगी कर्रवाई.
सुशांत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों के खिलाफ पटना में दर्ज ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ के मामले में जांच के लिए बिहार पुलिस का एक दल बुधवार को यहां पहुंचा।
देसाई ने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। हम पहले दिन से इसमें जांच कर रहे हैं।’’
यह भी पढ़े | बेंगलुरु: पोर्न साइट्स पर कॉलेज स्टूडेंट्स और लेक्चरर की फोटो अपलोड करने के आरोप में दो गिरफ्तार.
उन्होंने कहा कि पटना पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और एक दल मुंबई पहुंच गया।
देसाई ने यहां एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘जब किसी राज्य से एक पुलिस दल जांच के लिए दूसरे राज्य में आता है तो कुछ प्रोटोकॉल का पालन करना होता है। इनका पालन नहीं किया गया।’’
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने राजपूत (34) की मौत के मामले में सीबीआई जांच की संभावना बुधवार को खारिज कर दी थी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को यहां अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में छत से मृत लटके मिले थे।
देखमुश ने कहा था, ‘‘मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामला सीबीआई को सौंपने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’’
सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (78) ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती और छह अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
पटना पुलिस का चार सदस्यीय दल बुधवार को मुंबई अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (अन्वेषण-1) के कार्यालय पहुंचा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY