विदेश की खबरें | बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में सबसे अधिक मत हासिल करने वाले प्रत्याशी बने : रिपोर्ट

न्यूयॉर्क, पांच नवंबर अमेरिका के इतिहास में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक मत हासिल करने वाले प्रत्याशी बन गए हैं और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा स्थापित रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) की खबर के मुताबिक चार नवंबर तक बाइडेन को 7.07 करोड़ मत मिल चुके थे जो अब तक के राष्ट्रपति चुनाव में किसी प्रत्याशी को मिले सबसे अधिक मत हैं।

यह भी पढ़े | Rare Strain Of Swine Flu Found In Human: कैनेडियन स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक शख्स में पाया स्वाइन फ्लू का दुर्लभ मामला, संक्रमण के जड़ की जांच में जुटे अधिकारी.

एनपीआर के मुताबिक यह संख्या वर्ष 2008 के चुनाव में ओबामा को मिले मतों से करीब 3,00,000 अधिक है जो पिछला रिकॉर्ड था। बाइडेन ने लोकप्रिय मतों के मामले में ओबामा को पछाड़ दिया है जिनके पक्ष में वर्ष 2008 में 6,94,98,516 लोगों ने मतदान किया था।

बाइडेन व्हाइट हाउस की दौड़ में निवर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और लोकप्रिय मतों के मामले में उनसे 27 लाख मतों से आगे हैं। कड़ी टक्कर वाले राज्यों में जैसे-जैसे मतगणना बढ़ रही है, वैसे-वैसे बाइडेन की बढ़त का अंतर भी बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े | Vijay Mallya Extradition: भारत ने ब्रिटेन से जल्द से जल्द माल्या और नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने को कहा.

एनपीआर ने कहा कि पूरे देश में अब भी लाखों मतों की गिनती बाकी है जिनमें कैलिफोर्निया भी शामिल है जहां पर 64 प्रतिशत मतों की गिनती हुई है।

ट्रंप भी बुधवार तक 6.732 करोड़ मत हासिल कर ओबामा के रिकॉर्ड के करीब है।

एनबीसी न्यूज के मुताबिक इस बार करीब 10 करोड़ मतदाताओं ने ई-मेल मतपत्र के जरिये मतदान किया है जिनमें से 2.3 करोड़ मतों की गिनती बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)