जरुरी जानकारी | भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेगी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड

नयी दिल्ली, 22 अगस्त आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने भारती एंटरप्राइजेज प्रवर्तित भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है।

यह पूर्णत: शेयरों की अदला-बदली का सौदा होगा।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

भारती एंटरप्राइजेज के पास फिलहाल भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्रांसीसी बीमा कंपनी एक्सा के पास है।

आईसीआईसीआई बैंक प्रवर्तित साधारण बीमा कंपनी ने शुक्रवार रात को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के निदेशक मंडल की 21 अगस्त को हुई बैठक में भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस (विघटित कंपनी) और पहली कंपनी तथा उनके संबंधित शेयरधारकों और ऋणदाताओं के बीच लेन-देन ‘व्यवस्था’ को मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.

विभाजन के बाद भारती एंटरप्राइजेज और एक्सा दोनों साधारण बीमा कारोबार से बाहर निकल जाएंगी तथा भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस का काम समाप्त हो जाएगा।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और भारती एक्सा ने संयुक्त बयान में कहा कि इस सौदे के तहत भारती एक्सा के शेयरधारकों को कंपनी के प्रत्येक 115 शेयरों पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के दो शेयर मिलेंगे। शेयर आदान-प्रदान अनुपात की सिफारिश स्वतंत्र मूल्यांककों ने की है। दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इसे मंजूरी दी है।

बयानमें कहा गया है कि इस सौदे के बाद कंपनी की वित्तीय-गणना के आधार पर बाजार हिस्सेदारी 8.7 प्रतिशत होगी।

कंपनी ने सौदे के मूल्य की जानकारी नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)