गंभीर, तेंदुलकर और अश्विन ने कोहली, रोहित की प्रशंसा करते हुए कहा, किसी भी लिखित स्क्रिप्ट से बेहतर

राहुल द्रविड़ की जगह भारत के मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को विश्व कप जीतते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पहले से लिखी स्क्रिप्ट से बेहतर था.

नयी दिल्ली, 30 जून : राहुल द्रविड़ की जगह भारत के मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को विश्व कप जीतते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पहले से लिखी स्क्रिप्ट से बेहतर था. कोहली और रोहित दोनों ने भारत की टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद क्रिकेट के इस प्रारूप में अपने करियर को अलविदा कह दिया. गंभीर ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘उन्होंने विश्व कप जीत के साथ संन्यास लिया जो शायद किसी भी लिखी गई स्क्रिप्ट से बेहतर था. दोनों खिलाड़ी शानदार हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.’’

गंभीर ने हालांकि उम्मीद जतायी कि दोनों दिग्गज टेस्ट और वनडे में शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे. पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने कहा, ‘‘लेकिन वे खेल के दो अन्य प्रारूप टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में खेलते रहेंगे. मुझे यकीन है कि वे देश और टीम के लिए योगदान देते रहेंगे. ’’ महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोहली और रोहित दोनों के करियर को करीब से देखा है. उन्होंने मुंबई के साथी खिलाड़ी की प्रतिबद्धता की सराहना की. तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैंने एक उदीयमान युवा से लेकर विश्व कप विजेता कप्तान बनने तक के आपके सफर को करीब से देखा है. आपकी अटूट प्रतिबद्धता और असाधारण प्रतिभा ने देश को बहुत गौरव दिलाया है. टीम की अगुआई करते हुए टी20 विश्व कप जीतना आपके शानदार करियर का सही समापन है. शाबाश रोहित. ’’ तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद 11 साल पहले कोहली ने टीम में बल्लेबाजी की कमान संभाली थी. तेंदुलकर ने उम्मीद जतायी कि टेस्ट और वनडे में कोहली के लिए और भी शानदार पल आयेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘आप इस खेल के सच्चे चैम्पिन रहे हैं. हो सकता है कि टूर्नामेंट में पहले आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बीती रात आपने साबित कर दिया कि आप क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक क्यों हैं. ’’ यह भी पढ़ें : IND vs SA T20 World Cup Final 2024: एक ही मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा कारनामा

उन्होंने लिखा, ‘‘छह विश्व कप में खेलना और आखिरी में खिताब जीतना ऐसा अनुभव है जिसे मैं अच्छी तरह से जानता हूं. मुझे उम्मीद है कि आप खेल के लंबे प्रारूपों में भारत के लिए मैच जीतना जारी रखेंगे. ’’ सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने स्टार बल्लेबाज कोहली की कुछ बेहतरीन टी20 पारियों को याद करते हुए अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘‘विराट कोहली ने अपना अंतिम टी20 मैच खेल लिया है और इसमें उनका करियर शानदार रहा. मैं कोहली की जो पारियां याद रखना चाहता हूं, उनमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल (2016 टी20 विश्व कप) और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अभी दो अन्य प्रारूपों में खेलना है जिसमें उनका लंबा करियर है. वह अच्छा खेल रहे हैं. ’’ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज से कमेंटेटर बने अतुल वासन ने कहा कि कोहली और रोहित ने सही समय पर संन्यास लिया ताकि अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को मौका मिल सके.

वासन ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘ऐसा होना तय था. टीम को अगले विश्व कप की तैयारी पर फोकस करने की जरूरत है. वे महान खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर वे खेलते रहते तो इससे टीम को कोई फायदा नहीं होता. हमें आगामी विश्व कप के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत है जिनके लिए जगह बनानी होगी. ’’ वासन ने कहा कि कोहली और रोहित के फैसले से टीम को लंबे समय में फायदा ही होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता था कि वह (कोहली) संन्यास लेने जा रहे हैं. उम्र भी बढ़ रही है. हम उन्हें टेस्ट क्रिकेट और वनडे खेलते देखेंगे. टी20 के लिए विशेषज्ञों की जरूरत होती है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि भारत के लिए यहां से आगे बढ़ने का समय आ गया है. अब जब हमने कप जीत लिया है तो आगे बढ़ना सबसे अच्छा होगा. ’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट को और ऊंचाइयों पर ले जायेगी भले ही टीम के दो स्टार खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया हो. उन्होंने कहा, ‘‘शानदार जीत. मुझे विश्वास है कि यह जीत सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देगी. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘संन्यास लेना खेल का एक अभिन्न अंग है. लेकिन इस जीत ने भारतीय क्रिकेट को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट