देश की खबरें | बंगाल के पर्यटन मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, सात नवंबर पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देब कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि देब ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने कोविड की जांच कराई थी।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा-सुमावली, मुरैना और मेहगांव में बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई, बावजूद इसके EC ने फिर से मतदान नहीं कराया.

अधिकारियों ने बताया कि उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई जिसमें संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देब बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

यह भी पढ़े | NEET Counselling Final Results 2020 Declared: नीट काउंसिलिंग के अंतिम परिणाम घोषित, आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऐसे करें चेक.

उन्होंने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, " उनसे मिले सभी लोगों से पृथक-वास में जाने को कहा गया है। देब की गाड़ी और आवास को शनिवार सुबह संक्रमण मुक्त किया गया।"

बंगाल के कई मंत्री कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)