Tokyo Olympics 2020: बेंचिच ने स्विटजरलैंड को टेनिस में ओलंपिक स्वर्ण दिलाया
12वीं वरीयता प्राप्त बेंचिच ने चेक गणराज्य की मर्केटा वोंड्राउसोवा को 7 . 5, 2 . 6, 6 . 3 से मात दी . वह रविवार को महिला युगल फाइनल भी खेलेगी .
12वीं वरीयता प्राप्त बेंचिच ने चेक गणराज्य की मर्केटा वोंड्राउसोवा को 7 . 5, 2 . 6, 6 . 3 से मात दी . वह रविवार को महिला युगल फाइनल भी खेलेगी . बेंचिच और विक्टोरिया गोलुबिच का सामना चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा से होगा .
बेंचिच ने कहा ,‘‘ ओलंपिक में दो पदक जीतना अद्भुत है . एक स्वर्ण और दूसरे का रंग अभी तय नहीं है . मैं अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दूंगी .’ यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: जीत का जश्न मनाने में घायल आयरलैंड का मुक्केबाज ओलंपिक से बाहर
फेडरर और वावरिंका ने 2008 में युगल स्वर्ण जीता था . फेडरर 2012 में एकल फाइनल में एंडी मरे से हार गए थे . फेडरर और वावरिंका ने इस बार ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया .
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

