IPL 2024: बेन स्टोक्स की आईपीएल में खेलने की संभावना कम, CSK करेगी रिलीज़

घुटने की चोट से उबरने के लिए ऑपरेशन करवाने को तैयार इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में अपने देश के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स से ‘रिलीज’ करने का आग्रह कर सकते हैं.

बेन स्टोक्स (Photo Credits: Twitter)

IPL 2024: नयी दिल्ली, 14 नवंबर घुटने की चोट से उबरने के लिए ऑपरेशन करवाने को तैयार इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में अपने देश के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स से ‘रिलीज’ करने का आग्रह कर सकते हैं. यह भी पता चला है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम को उन्हें रिलीज करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी क्योंकि उनके आईपीएल में गेंदबाजी करने की बहुत कम संभावना है. इस 32 वर्षीय ऑलराउंडर को चेन्नई ने 16.25 करोड रुपए में खरीदा था. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप नॉकआउट गतिरोध समाप्त करने के लिए तैयार है भारत, वानखेड़े में रचेंगे इतिहास

टखने की चोट के कारण वह आईपीएल 2023 में केवल दो मैच में खेल पाए थे. उन्होंने मौजूदा वनडे विश्व कप में इंग्लैंड की तरफ से विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में हिस्सा लिया था. स्टोक्स घुटने का ऑपरेशन करवाने के लिए तैयार हैं ताकि वह भारत के खिलाफ 24 जनवरी से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए फिट हो सकें. इस श्रृंखला का आखिरी मैच 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा. अगले साल आईपीएल मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकता है जो मई के आखिर तक चलेगा.

इस घटनाक्रम से अवगत आईपीएल के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘‘यह देखते हुए की चार से 30 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 विश्व कप खेला जाएगा और कार्यक्रम काफी व्यस्त होगा, ऐसे में स्टोक्स के लिए साल के पहले 5 महीने भारत में बिताना बेहद मुश्किल होगा.’’

व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए स्टोक्स किसी भी हालत में आईपीएल के पूरे सत्र में नहीं खेल पाएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें