देश की खबरें | बीसीसीआई ने चार महीने के लिये आईपीएल प्रायोजन की निविदायें बुलाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त चीनी मोबाइल कंपनी वीवो की जगह आईपीएल के नये टाइटल प्रायोजक के साथ करार साढे चार महीने के लिये होगा और यह जरूरी नहीं कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही अधिकार दिये जाये ।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9181 नए मरीज पाए गए, 293 लोगों की मौत, 6,711 लोग हुए डिस्चार्ज : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत और चीन की सेना के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय बोर्ड और वीवो के बीच अनुबंध इस साल के लिये रद्द कर दिया गया । बोर्ड ने सोमवार को नये प्रायोजन के लिये निविदायें आमंत्रित की ।

सचिव जय शाह ने बोलियां जमा करने के लिये 13 बिंदुओं की घोषणा की । अधिकार पाने वाले के नाम का ऐलान 18 अगस्त को किया जायेगा । बोलियां जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है ।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ ये अधिकार 18 अगस्त 2020 से 31 दिसंबर 2020 की अवधि के लिये उपलब्ध हैं ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ इसके बारे में विस्तार से जानकारी उन्हीं पक्षों को दी जायेगी जो ईओआई (एक्सप्रेस आफ इंटरेस्ट) जमा करेंगे और योग्य पाये जायेंगे ।’’

इसमें आगे कहा गया ,‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले तीसरे पक्ष को अधिकार देने के लिये बीसीसीआई बाध्य नहीं होगा । बीसीसीआई का फैसला कई अन्य बातों पर भी निर्भर करेगा ।’’

बीसीसीआई के अनुसार ईओआई तभी स्वीकार किया जायेगा जब तीसरे पक्ष का टर्नओवर पिछले आडिट किये गए खातों के अनुसार तीन सौ करोड़ रूपये से अधिक हो । बोली के साथ जांचे गए खातों की प्रति भी जमा करनी होगी ।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मध्यस्थ या एजेंट इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते और ऐसी बोलियां रद्द कर दी जायेंगी ।

योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजलि समूह ने भी बोली लगाने में रूचि दिखाई है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)