खेल की खबरें | बायर्न म्यूनिख ने लगातार आठवीं बार बुंदेसलीगा का खिताब जीता

इस जीत से बायर्न ने दूसरे स्थान पर काबिज बोरुसिया डोर्टमंड पर 10 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। डोर्टमंड अपने बाकी बचे तीन मैचों में अधिक से अधिक नौ अंक ही हासिल कर सकता है।

वर्डर ने बायर्न को पहले हाफ में अधिकतर समय रोके रखा लेकिन चैंपियन टीम आखिर में गोल करने में सफल रही। लेवोनडोवस्की ने यह गोल खेल के 43वें मिनट में किया।

यह भी पढ़े | Gautam Gambhir on Virat Kohli: गौतम गंभीर ने बताया टी-20 फॉर्मेट में आखिर विराट कोहली क्यों हैं रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स से बेहतर.

जेरोम बोटेंग ने लेवोनडोवस्की की तरफ गेंद बढ़ायी जिसे उन्होंने अपनी छाती से नियंत्रित करके खूबसूरत शॉट से गोल के अंदर पहुंचाया। यह बुंदेसलीगा के इस सत्र में उनका 31वां गोल है।

बायर्न के अलफोंसो डेविस को 79वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड मिला जिसके बाद टीम को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने अंतिम क्षणों में युवा ओसाको के हेडर का शानदार बचाव किया।

बायर्न ने पिछले महीने बुंदेसलीगा के फिर से शुरू होने के बाद सात जीत दर्ज की हैं और इस तरह से अपना कुल 30वां खिताब जीता। कोरोना वायरस के कारण यह लीग मार्च से ठप्प पड़ी थी।

बायर्न अब खिताब की तिकड़ी बनाने की राह पर है। उसे चार जुलाई को जर्मन कप फाइनल में बायर लीवरकुसेन से भिड़ना है और वह चैंपियन्स लीग के खिताब की दौड़ में भी है।

बुंदेसलीगा के एक अन्य मैच में अंतिम स्थान पर चल रहे पेडरबोर्न को यूनियन बर्लिन के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह दूसरी डिवीजन में खिसक गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)