एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बैंकों को ग्राहकों के लिये प्रक्रिया और सुगम बनाने की जरूरत: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि बैंकों को ग्राहकों की सुविधाओं पर और ध्यान देना चाहिए ताकि कर्ज लेने वालों के लिये प्रक्रिया को अधिक सरल किया जा सके।

जरुरी जानकारी | बैंकों को ग्राहकों के लिये प्रक्रिया और सुगम बनाने की जरूरत: सीतारमण

मुंबई, 21 फरवरी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि बैंकों को ग्राहकों की सुविधाओं पर और ध्यान देना चाहिए ताकि कर्ज लेने वालों के लिये प्रक्रिया को अधिक सरल किया जा सके।

हालांकि, मंत्री ने यह साफ किया कि बैंकों को ग्राहकों को कर्ज देने को लेकर ऋण मानकों के मामले मे कोई ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए।

उद्योग प्रतिनिधियों और वित्त मंत्री के बीच बैठक में बैंक कारोबार से संबंधित एक स्टार्टअप संस्थापक ने बाधा रहित कर्ज का सुझाव दिया। इस पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि स्टार्टअप की चिंता ज्यादा इक्विटी को लेकर है और उन्होंने पर्याप्त इक्विटी होने पर ऋण देने का भरोसा दिलाया।

बाद में, उन्होंने सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिये सरकार की ऋण गारंटी कोष न्यास का भी जिक्र किया।

इस पर सीतारमण ने कहा कि सवाल पूछने वाली महिला एक नये तरीके के उद्यम का संचालन कर रही है। उन्होंने बैंक समुदाय के लिये कुछ सुझाव दिये और उनके रुख को लेकर भी बात की।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘बैंकों को ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहक अनुकूल बनने की जरूरत है। लेकिन यह प्रतिकूल जोखिम लेने की सीमा तक नहीं हो। यह आपको लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन आपको ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान रखना और अधिक-से-अधिक अनुकूल होने की जरूरत है।’’

खारा ने कहा कि बैंक में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया बढ़ रही है और पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप दिया जा रहा है। इससे चीजें सुगम होंगी।

उन्होंने कहा कि बैंक अगले दो महीने में पूरी तरह से डिजिटल होगा। भरोसेमंद नकदी प्रवाह को देखते हुए छोटे कारोबार क्षेत्रों के लिए ऋण की वृद्धि व्यक्तिगत ऋण के आंकड़े तक पहुंच सकती है।

वित्तीय सेवा विभाग में भी काम कर चुके राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा कि बैंकों को अधिक कर्ज देने और आर्थिक वृद्धि को समर्थन करने की जरूरतों के बारे में में अवगत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के बही-खाते अब बेहतर स्थिति में है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).