जरुरी जानकारी | पश्चिम बंगाल में बैंक हर शनिवार को बंद रहेंगे

कोलकाता, 20 जुलाई पश्चिम बंगाल में हर शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को इस संबंध में निदेश जारी किया है। राज्य में बैंक कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बढ़ते मामलों को देखते हुये यह कदम उठाया गया है।

वर्तमान में बैंक प्रत्येक रविवार के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

राज्य के वित्त (लेखा परीक्षा) विभाग ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘‘राज्यपाल यह घोषणा करते हैं कि पश्चिम बंगाल में काम करने वाली सभी बैंक शाखाओं के मामले में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स कानून,1881 के तहत मौजूदा दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होगा। ’’

इसमें कहा गया है कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से अमल में आ जायेगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) के राज्य सचिव संजय दास ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के बैंकों के 2,000 से अधिक कर्मचारी राज्य में कोविड- 19 से संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)