जरुरी जानकारी | बैंक सुनिश्चित करें कि 2020-21 में बिहार के हर व्यक्ति का बैंक खाता हो- सुशील

पटना, 15 जून बिहार उपमुख्यमंत्री वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि बैंक सुनिश्चित करें कि 2020-21 में बिहार के हर व्यक्ति का बैंक खाता हो।

चालू वित्तीय वर्ष की पहली राज्य स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक में सुशील ने बैंकों को लक्ष्य दिया कि वे सुनिश्चित करें कि 2020-21 में बिहार के हर व्यक्ति का अपना एक बैंक खाता हो।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बैंक की नई शाखाएं, ग्राहक सेवा केन्द्र खोलने और नई एटीएम लगाने की कार्ययोजना बनाएं जिससे बिहार के सभी 44 हजार गांव आच्छादित हो सके।

सुशील ने कहा कि बिहार में 17,288 बैंक मित्र है जो ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहक सेवा केन्द्र के जरिए बैंकिंग सेवा देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 1209 एटीएम है। एसएचजी समूह से जुड़ी महिलाओं को बैंक सखी बनाने के साथ ही सभी गांवों में सीएससी की सुविधा उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

उन्होंने कहा कि बिहार में 10 करोड़ 12 लाख सक्रिय बैंक खाते हैं जिनमें 7 करोड़ 76 लाख आधार व 6 करोड़ 98 लाख मोबाइल से जुड़े हुए हैं। इसके जरिए ही कोरोना संकट के ढाई महीने के दौरान केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा 14,300 करोड़ रुपये गरीबों के जनधन खाते में बिना किसी बिचैलिए व दलाल के सीधे भेजे जा सके हैं। सरकार बड़े पैमाने पर लोगों का आधार कार्ड बनवा रही है।

सुशील ने कहा कि पिछले वर्ष 1.66 लाख को ही किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए थे। सरकार ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान निधि के तहत निबंधित केसीसी से वंचित सभी किसानों को किसान क्रेडिट की सुविधा दी जाए। इसके लिए एलपीसी को डिजिटल कर दिया गया है, अब बैंक सीधे पोर्टल पर जाकर जांच कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)