केन्द्रीय बैंक ने सरकार और कंपनियों द्वारा जारी कुल 745 अरब पांउड (980 अरब डालर) के बॉंड खरीदने के अपने लक्ष्य में भी कोई बदलाव नहीं किया।
बैंक की बृहस्पतिवार को की गई इस घोषणा से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह जारी होने वाले अर्थशास्त्रियों के आंकड़ों में दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में अनुमान से कम संकुचन रहने की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.
केन्द्रीय बैंक ने मई में जब अपनी रिपोर्ट जारी की थी तब नीतिनिर्माताओं ने सकल घरेलू उत्पाद में 25 प्रतिशत कमी आने का अनुमान लगाया था। अब अर्थशास्त्रियों का औसत अनुमान इसमें 19 प्रतिशत से भी कम गिरावट आने का लगाया जा रहा है।
कोविड- 19महामारी के तुरत प्रभाव को जैसा शुरुआत में रहने की आशंका व्यक्ति की जा रही थी अब उससे कम आंका जा रहा है। हालांकि, कई अर्थशासत्रियों को मई में केन्द्रीय बैंक द्वारा व्यक्ति अनुमान से पुनरुत्थान धीमा रहने की उम्मीद है।
उदाहरण के तौर पर बेरेनबर्ग बैंक को अगले साल यानी 2021 में जीडीपी के 6.5 प्रतिशत और 2022 में 2.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है वहीं केन्द्रीय बैंक ने अगले साल 15 प्रतिशत और उससे अगले साल 3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY