देश की खबरें | बदलापुर: आरोपी के पिता ने बेटे के लिए दफन स्थल की मांग के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी के पिता ने अपने बेटे के लिए दफन स्थान की मांग करते हुए शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया। आरोपी इस सप्ताह की शुरुआत में कथित पुलिस गोलीबारी में मारा गया था।
मुंबई, 27 सितंबर बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी के पिता ने अपने बेटे के लिए दफन स्थान की मांग करते हुए शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया। आरोपी इस सप्ताह की शुरुआत में कथित पुलिस गोलीबारी में मारा गया था।
पिता के वकील ने न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति एम एम सथाये की खंडपीठ के समक्ष तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए आवेदन का उल्लेख किया।
अदालत ने कहा कि वह दोपहर बाद याचिका पर सुनवाई करेगी।
पिता ने अपने बेटे को दफनाने के लिए अदालत से स्थानीय नगर निकाय को जगह की व्यवस्था करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।
पिछले महीने ठाणे जिले के बदलापुर शहर के एक स्कूल में दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 24 वर्षीय शिंदे को गिरफ्तार किया गया था।
इस सप्ताह की शुरुआत में, उसकी दूसरी पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में उसे तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था कि तभी कथित गोलीबारी हुई, जिसमें उनकी मौत हो गई।
यह घटना सोमवार शाम ठाणे में मुंब्रा बाईपास के पास हुई जब शिंदे ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली। पुलिस की कथित जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया।
परिवार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि शिंदे ने दाह संस्कार के बजाय दफनाए जाने की इच्छा जताई थी। शिंदे का शव ठाणे के कलवा इलाके में एक निकाय अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
शिंदे के परिवार के अनुसार, उनके लिए दफन स्थल ढूंढ़ना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है क्योंकि स्थानीय निवासियों और संगठनों ने विरोध जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

