देश की खबरें | बाबरी मामला : भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने दर्ज कराया बयान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने भाजपा के 86 वर्षीय वयोवृद्ध नेता जोशी का बयान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दर्ज किया ।

इस संबंध में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के शुक्रवार को बयान दर्ज कराये जाने की संभावना है ।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोलमरी, रंगिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित लोगों से की मुलाकात: 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले में इस समय आरोपियों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं । सभी 32 आरोपियों के बयान अपराध प्र​क्रिया संहिता की धारा—313 के तहत दर्ज हो रहे हैं ।

अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने अयोध्या स्थित विवादित ढांचे को गिरा दिया था ।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Temple Construction: राम मंदिर के मुहूर्त को लेकर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने खड़ा किया सवाल, कहा-यह अशुभ घड़ी.

राम मंदिर आंदोलन का नेतृत्व आडवाणी और जोशी ने किया था । भाजपा नेता उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह इस मामले में बयान दर्ज करा चुके हैं ।

अदालत मामले की रोजाना सुनवायी कर रही है । उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुरूप उसे 31 अगस्त तक मामले की सुनवायी पूरी कर लेनी है ।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अदालत में तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उन्हें इस मामले में फंसाया ।

कल्याण सिंह ने भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ लगाये गये आरोप झूठे और निराधार हैं और वह निर्दोष हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)