जरुरी जानकारी | एक्सिसकेड्स ने 26.25 करोड़ रुपये में एप्कोजन का किया अधिग्रहण

नयी दिल्ली, छह दिसंबर एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज (एक्सिसकेड्स) ने हैदराबाद स्थित एप्कोजन में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

एक्सिसकेड्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, एप्कोजन इंजीनियरिंग डिजाइन और ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञता रखती है।

कंपनी ने पश्चिम एशिया और उत्तरी अमेरिका के ऊर्जा बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 26.25 करोड़ रुपये में एप्कोजन का अधिग्रहण किया है।

बयान में कहा गया, ‘‘ यह अधिग्रहण दोनों कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण है। एक्सिसकेड्स ने 26.25 करोड़ रुपये में एप्कोजन का अधिग्रहण किया है। यह कदम ऊर्जा क्षेत्र में इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा देना की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

एक्सिसकेड्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण कृष्णमूर्ति ने कहा कि एप्कोजन का उत्तरी अमेरिकी और पश्चिम एशिया के भौगोलिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिचालन है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह रणनीतिक कदम न केवल हमारी दक्षता को बढ़ाएगा बल्कि वैश्विक ऊर्जा उद्योगों में एक सेवा प्रदाता के रूप में हमारे विस्तार को भी बढ़ावा देता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)